Uttar Pradesh Recruitment 2026 - गाजीपुर में 23 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 30 से ज्यादा कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन

Uttar Pradesh Rojgar Mela की महत्वपूर्ण जानकारी: उत्तर प्रदेश के जितने भी युवा जो रोजगार मेला का इन्तिज़ार कर रहें थें उनके लिए अच्छी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा मौका आने वाला है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र में 23 सितंबर 2026 को एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 100 से ज्यादा नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी और युवाओं का सीधा चयन करेंगी।

UP Rojgar Mela 2026


Read Also:- AMUL Company New - Amul Recruitment 2026 - Apply Online 

कब और कहा मिलेगा नौकरी:

यह रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय और स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त प्रयास से आयोजित हो रहा है। मेला 23 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से महाविद्यालय परिसर में शुरू होगा। जिले के युवाओं को सलाह है कि वे तय समय पर मेले में पहुंचें, ताकि पंजीयन और इंटरव्यू की प्रक्रिया में देरी न हो।

इन पदों पर मिल सकती है नौकरियां:

रोजगार मेले में कंपनियां कई तरह के पदों पर युवाओं का चयन करेंगी। इनमें शामिल हैं।

  • सुरक्षा गार्ड।
  • मशीन ऑपरेटर।
  • हेल्पर।
  • कंस्ट्रक्शन वर्कर।
  • सेल्स ऑफिसर।
  • सुपरवाइजर।
  • टेक्निशियन।
  • ऑपरेशन असिस्टेंट।
  • ईवी तीन पहिया चालक।
  • नैप्स ट्रेनी।

यानी अलग-अलग स्किल और योग्यता वाले युवाओं के लिए इस मेले में मौके मौजूद रहेंगे।

किन अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका:

इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए योग्यता का दायरा काफी व्यापक रखा गया है। आठवीं, 10वीं, 12वीं पास से लेकर स्नातक और परास्नातक तक के अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा आईटीआई, डिप्लोमा, एएनएम, जीएनएम, जीडीए और कौशल प्रशिक्षित उम्मीदवार भी इस मेले का हिस्सा बन सकते हैं।

जानकारीविवरण
मेले की तारीख23 सितंबर ।
समयसुबह 10 बजे से।
स्थानस्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर, गाजीपुर (सदर विधानसभा क्षेत्र)।
इसके उत्तर प्रदेश और जिलों में भर्ती है।
भाग लेने वाली कंपनियां100 से अधिक। पूरे उत्तर प्रदेश में।
योग्यता8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, एएनएम, जीएनएम, जीडीए, कौशल प्रशिक्षित।

और भी अन्य जगहों पर।
हेल्पलाइन नंबर155330



कैसे लें मेले में हिस्सा How to Join This Job Opportunity :

मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले रोजगार संगम के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीयन यानी की रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पंजीयन के बाद वे अपनी पसंद और योग्यता के अनुसार अलग-अलग कंपनियों में आवेदन कर सकते हैं। मेले के दिन अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षिक योग्यता से जुड़े सभी मूल प्रमाणपत्र और उनकी छायाप्रति साथ लेकर आना अनिवार्य होगा, क्योंकि दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

अगर किसी अभ्यर्थी को मेले से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए या कोई समस्या आती है, तो वह हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा जिला सेवायोजन कार्यालय से सीधे संपर्क करके भी मदद ली जा सकती है।

जिले में बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे युवाओं के लिए यह मेला एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है, जहां एक ही जगह पर कई कंपनियों से मिलकर नौकरी पाने की संभावना बढ़ जाती है।

रोजगार मेलो का विवरण (Rojgar Mela Job Details):

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में देशभर की 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां एवं नियोजक प्रतिभाग करेंगे। इनमें प्रमोकाश आउटसोर्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक वाराणसी, सिक्योरिटी गार्ड, क्वैस कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड, सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, अशोक लीलैंड टायर्स, हिन्डाल्को रेनूकूट, नर्स केयर 24, खेतिहर ऑर्गेनिक, इनोवसोस सर्विसेज, मेटलाइफ सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं। कंपनियों की ओर से सुरक्षा गार्द, ऑपरेशन असिस्टेंट, मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ट्रेनर, सेल्स ऑफिसर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, ईवी तीन पहिया चालक, नैप्स ट्रेनी समेत विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।


योग्यता और आवेदन प्रक्रिया (Educational Qualification & How To Apply):

मेले में अकुशल श्रमिकों के साथ ही आठवीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक-परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, एएनएम, जीएनएम, जीडीए, कौशल प्रशिक्षित एवं कंस्ट्रक्शन वर्कर आदि योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार संबंधित कंपनियों में आवेदन करना होगा। इसके बाद 23 सितंबर को सभी शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाणपत्र एवं छायाप्रति के साथ सुबह 10 बजे रोजगार मेले में पहुंचना होगा।


अधिक जानकारी (Important Job Information):

नियोजकों की रिक्तियों से संबंधित विस्तृत विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 अथवा जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।


उत्तर प्रदेश Rojgar Mela Recruitment 2026 Important Job Links:

Apply Link: Click Here.

Join Telegram: Click Here.

WhatsApp: Click Here.

YouTube: Click Here .

Official Notification:- Click Here.

Disclaimer: - Dear Candidate hereby alerted to avoid applying for the posts which had finished their LAST DATE. Digital Kriss Employees will not call any candidates towards Job Offer or Job assistance. Digital Kriss is not a Consultant and will never charge any candidates for Jobs. Please be aware of fraudulent calls or emails. This information is provided for educational and informational purposes only. We do not guarantee the accuracy or completeness of the information provided here, as it is based on internet research. Any action you take upon the information you find on this website (www.digitalkriss.in), is strictly at your own risk. Our website will not be liable for any losses and/or damages with the use of our website.


👉👉हेलो दोस्तों! मेरा नाम कृष्णा दुबे है और मैंने अपनी पढ़ाई दिल्ली के NIIT Institute Preet Vihar New Delhi से पूरी की है। Engineering पूरा होने के बाद मैंने Online के क्षेत्र में 13 साल काम किया है और बहुत से विषय में लिखकर अपनी सेवाएं दी है। अब नई पारी की शुरुवात करतें हुए मैं www.digitalkriss.in में सेवा दे रहा हुँ। आशा करता हुँ की आपको मेरे द्वारा लिखें गए आर्टिकल पसंद आएंगे। इस वेबसाइट में हम सरकारी नौकरी, प्राइवेट नौकरी और शिक्षा से संबधित सम्पूर्ण जानकारी आप तक पहुंचाएंगे। हमारा मकसद आप तक सही जानकारी पहुंचाई जा सके। 👈👈

धन्यवाद (Thank You). 


Post a Comment

0 Comments