3800 से अधिक पदों पर भर्ती 2026 - और 40 हजार तक सैलरी, आगरा आंबेडकर विवि में 24 को रोजगार मेला 2026

रोजगार मेला की विस्तृत जानकारी 2026:- डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में 24 मार्च को लगने जा रहे रोजगार मेला में साफ्टवेयर डेवलपर से लेकर टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती की जाएगी।

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहयोग से आयोजित किए जा रहे रोजगार मेला में 3800 से अधिक अभ्यर्थियों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित अतिथि गृह में मेले के पोस्टर का विमोचन किया गया।

Uttar Pradesh Job Fair 2026
Amul Recruitment 2026 - Anand Milk Union Ltd Job Vacancy 2026

📢 बृहद रोजगार मेला – आगरा

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

📅 दिनांक: 24 मार्च 2026।

⏰ समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।

📍 स्थान: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, स्वामी विवेकानंद परिसर, खंदारी, आगरा।

Uttar Pradesh Job Fair in 3 Districts 2026 - Rojgar Mela 2026

💼 सुविधाएं:

• देश की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।

• योग्यता के अनुसार वेतन।

• पंजीकरण बिल्कुल निःशुल्क।

👤 आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष।

👉 नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है। जल्दी रजिस्ट्रेशन करें और रोजगार मेले में भाग लें।

#RojgarMela

#AgraJobs

#UPRojgarMission

#JobFair2026

#PrivateJobs

आगरा रोजगार मेला 2026 विवरण:
  • तिथि:
     24 मार्च 2026
  • स्थान: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, खंदारी कैंपस, आगरा
  • पद: सॉफ्टवेयर डेवलपर, तकनीशियन सहित 3000+ से अधिक पद
  • योग्यता: 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, बीए, बीएससी, बीकॉम
  • आवेदन: सेवायोजन पोर्टल या मौके पर ऑफलाइन पंजीकरण

10 हजार से लेकर 40500 रुपये प्रति माह का वेतन, 40 से अधिक कंपनियां लेंगी हिस्सा:

कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन खंदारी कैंपस के दाऊ दयाल वोकेशनल इंस्टीट्यूट, सेठ पदम चंद जैन संस्थान, इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंसेज एवं स्कूल ऑफ लाइफ साइंस में होगा। यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल में अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया जाएगा।

24 मार्च 2026 को लगेगा रोजगार मेला:

अभ्यर्थी ऑनलाइन व रोजगार मेला स्थल पर ही ऑफलाइन पंजीकरण कर सीधे साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे। कुलसचिव अजय मिश्रा के अनुसार मेले में नौकरी पाले वाले अभ्यर्थियों को न्यूनतम वेतन 10 हजार रुपये प्रति माह से प्रारंभ होकर अधिकतम 40500 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा।

इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा के छात्र छात्राएं हो सकते हैं शामिल:

कोऑर्डिनेटर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल प्रोफेसर अनिल गुप्ता के अनुसार इस रोजगार मेले में 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं, जिनके माध्यम से लगभग 3885 छात्रों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रमुख कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, पेटीएम, एचडीएफसी एक्सप्रेस, प्रकाश डीजल, होटल सोरा (रामाडा), एसबीआई इंश्योरेंस, इंडिया मार्ट, रेनबो हॉस्पिटल, प्रेम मोटर्स सहित अन्य संस्थान शामिल हैं।

सहायक निदेशक (सेवायोजन) आगरा मंडल चंद्रचूड़ दुबे ने बताया कि मेले में बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव, सेल्स एग्जीक्यूटिव, नर्सिंग स्टाफ, सॉफ्टवेयर डेवलपर, ब्रांच मैनेजर, फैसिलिटी सुपरवाइजर, अकाउंटेंट, टेक्नीशियन एवं सेल्स एसोसिएट पदों पर नौकरी दी जाएगी।

महत्वपूर्ण बातें:

  • यह मेला पूरी तरह से निःशुल्क है और इसमें निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग ले रही हैं।
  • अभ्यर्थियों को सीधे साक्षात्कार (Direct Interview) के माध्यम से नौकरी का मौका मिलेगा।

मेले में ये छात्र हो सकते हैं शामिल:

मेले में इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा के छात्र शामिल हो सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को आगरा, जयपुर, फरीदाबाद, नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम एवं गाजियाबाद जैसे शहरों में कार्य करने का अवसर मिलेगा।

इस मौके पर प्लेसमेंट सेल के को- कोऑर्डिनेटर प्रो बृजेश रावत, डॉक्टर रत्ना पांडेय, डॉक्टर मीनाक्षी चौधरी, डॉक्टर मनोज यादव, डॉक्टर श्वेता चौधरी, डॉक्टर अमित साहू, डॉक्टर प्रेरणा मेहता, मनीष दीक्षित, जनसंपर्क अधिकारी पूजा सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Rojgar Mela 2026 Important Job Links:

Apply Link: Click Here

Join Telegram: Click Here.

WhatsApp: Click Here.

YouTube: Click Here .

Official Notification:- Click Here.

Disclaimer: - Dear Candidate hereby alerted to avoid applying for the posts which had finished their LAST DATE. Digital Kriss Employees will not call any candidates towards Job Offer or Job assistance. Digital Kriss is not a Consultant and will never charge any candidates for Jobs. Please be aware of fraudulent calls or emails. This information is provided for educational and informational purposes only. We do not guarantee the accuracy or completeness of the information provided here, as it is based on internet research. Any action you take upon the information you find on this website (www.digitalkriss.in), is strictly at your own risk. Our website will not be liable for any losses and/or damages with the use of our website.


👉👉हेलो दोस्तों! मेरा नाम कृष्णा दुबे है और मैंने अपनी पढ़ाई दिल्ली के NIIT Institute Preet Vihar New Delhi से पूरी की है। Engineering पूरा होने के बाद मैंने Online के क्षेत्र में 13 साल काम किया है और बहुत से विषय में लिखकर अपनी सेवाएं दी है। अब नई पारी की शुरुवात करतें हुए मैं www.digitalkriss.in में सेवा दे रहा हुँ। आशा करता हुँ की आपको मेरे द्वारा लिखें गए आर्टिकल पसंद आएंगे। इस वेबसाइट में हम सरकारी नौकरी, प्राइवेट नौकरी और शिक्षा से संबधित सम्पूर्ण जानकारी आप तक पहुंचाएंगे। हमारा मकसद आप तक सही जानकारी पहुंचाई जा सके। 👈👈

धन्यवाद (Thank You). 


Post a Comment

0 Comments