UP Rojgar Mahakumbh 2026: किस दिन लगेगा रोजगार मेला! 12000 पोस्ट , सैलरी 30 से 35 हजार महीने तक

Important Job Information:- UP Rojgar Mahakumbh 2026 : उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मेरठ में तीन दिवसीय रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जहां एक ही स्थान पर हजारों युवाओं को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। यह रोजगार महाकुंभ 24, 25 और 26 फरवरी को आयोजित होगा। इस मेले के माध्यम से करीब 12 हजार पदों पर नियुक्ति पत्र (Job Offer Letter) देने का लक्ष्य रखा गया है।

UP Rojgar Mela 2026 - Best Job Vacancy 2026


80 से 100 कंपनियां लेंगी हिस्सा (80 to 100 Companies Participate This Rojgar Mela):

क्षेत्रीय कार्यालय सेवायोजन विभाग मेरठ के सहायक निदेशक शशि भूषण उपाध्याय ने बताया कि रोजगार महाकुंभ में प्रत्येक दिन 80 से 100 प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी। इसमें दिल्ली-एनसीआर और आसपास के शहरों जैसे नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ गौतमबुद्ध नगर, मेरठ और बागपत की कंपनियां शामिल होंगी। खास बात यह है कि इस रोजगार मेले में पूरे उत्तर प्रदेश से युवा भाग ले सकते हैं।

रोजगार महाकुंभ स्थानमेरठ
आयोजन तिथि24 से 26 फरवरी
कुल रिक्त पदलगभग 12,000
कंपनियों की संख्याप्रतिदिन 80 से 100
न्यूनतम योग्यता10वीं पास
न्यूनतम वेतन₹10,000 प्रतिमाह
अधिकतम वेतन₹50,000 प्रतिमाह
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटrojgarsangam.up.gov.in
पंजीकरण शुल्कनिशुल्क

Required Application Fee (पूरी प्रक्रिया रहेगी निशुल्क):

  • रोजगार महाकुंभ में शामिल होने के लिए युवाओं को सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल (Rojgar Sangam Portal) पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट rojgarsangam.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
  • यदि कोई अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पाता है, तो वह सीधे रोजगार महाकुंभ स्थल पर पहुंचकर मौके पर ही पंजीकरण और इंटरव्यू दे सकता है। इस पूरी प्रक्रिया के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Required Educational Qualification (10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए अवसर):

इस रोजगार महाकुंभ में 10वीं पास, 12वीं पास, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए नौकरियां उपलब्ध होंगी।

12वीं पास और ग्रेजुएट युवाओं को 12,000 से 15,000 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिल सकता है।

कुछ स्वास्थ्य सेवा (Healthcare Sector) से जुड़ी कंपनियां 10वीं पास युवाओं को भी नौकरी देंगी, जिनका शुरुआती वेतन 10,000 रुपये प्रतिमाह होगा।

Salary Offered (30 से 35 हजार तक सैलरी का मौका):

  • तकनीकी और प्रोफेशनल डिग्री रखने वाले युवाओं के लिए भी शानदार अवसर है। BTech, MTech, BCA, MCA, BBA, MBA जैसे कोर्स कर चुके अभ्यर्थियों को 35,000 से 50,000 रुपये प्रतिमाह तक की नौकरी मिलने की संभावना है।
  • सेवायोजन विभाग का लक्ष्य है कि इस रोजगार महाकुंभ के माध्यम से करीब 12 हजार युवाओं को सीधे नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएं।

Why This Rojgar Mela is Most Important (क्यों खास है यह रोजगार महाकुंभ)

मेरठ में आयोजित होने वाला यह रोजगार महाकुंभ युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है, जहां एक ही जगह पर हजारों नौकरियां (Latest Jobs in UP) उपलब्ध होंगी। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके करियर को नई दिशा दे सकता है।

Important Job Links:

Apply Link: Click Here

Join Telegram: Click Here.

WhatsApp: Click Here.

YouTube: Click Here .

Official Notification:- Click Here.

Disclaimer: - Dear Candidate hereby alerted to avoid applying for the posts which had finished their LAST DATE. Digital Kriss Employees will not call any candidates towards Job Offer or Job assistance. Digital Kriss is not a Consultant and will never charge any candidates for Jobs. Please be aware of fraudulent calls or emails. This information is provided for educational and informational purposes only. We do not guarantee the accuracy or completeness of the information provided here, as it is based on internet research. Any action you take upon the information you find on this website (www.digitalkriss.in), is strictly at your own risk. Our website will not be liable for any losses and/or damages with the use of our website.


👉👉हेलो दोस्तों! मेरा नाम कृष्णा दुबे है और मैंने अपनी पढ़ाई दिल्ली के NIIT Institute Preet Vihar New Delhi से पूरी की है। Engineering पूरा होने के बाद मैंने Online के क्षेत्र में 12 साल काम किया है और बहुत से विषय में लिखकर अपनी सेवाएं दी है। अब नई पारी की शुरुवात करतें हुए मैं www.digitalkriss.in में सेवा दे रहा हुँ। आशा करता हुँ की आपको मेरे द्वारा लिखें गए आर्टिकल पसंद आएंगे। इस वेबसाइट में हम सरकारी नौकरी, प्राइवेट नौकरी और शिक्षा से संबधित सम्पूर्ण जानकारी आप तक पहुंचाएंगे। हमारा मकसद आप तक सही जानकारी पहुंचाई जा सके। 👈👈

धन्यवाद (Thank You). 

Post a Comment

0 Comments