Breaking

Wednesday, February 14, 2024

Wipro कंपनी में जॉब कैसे पाए | How to Get job in Wipro Company 2024

Full Job Information: Wipro कंपनी में समय – समय पर भर्ती निकलती रहती है आप भी Wipro कंपनी में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते है और एक आईटी कंपनी में अपना करियर बना सकते है :




चलिए जानते है Wipro Company Me Job Kaise Paye, विप्रो कंपनी क्या बनाती है और विप्रो कंपनी में सैलरी कितनी होती है 

आगे जानते है इन सभी सवालो के जवाब |

Wipro कंपनी में जॉब कैसे पाए ? How to get job in Wipro Company 2024:

दोस्तों कंपनी में जॉब अप्लाई करने से पहले हम यह जान लेते है कि विप्रो कंपनी क्या काम करती है और क्या बनाती है

विप्रो कंपनी क्या बनाती है ?

विप्रो एक आईटी सेवा कंपनी है जो बीपीओ सर्विसेज, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और कंसल्टिंग सर्विसेज,  प्रदान करती है। इसका मुख्यालय बेंगलूर में है। यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है।

Wipro कंपनी में जॉब के लिए योग्यता (Required Education Qualification):

दोस्तों जैसे कि आप जानते है किसी भी कंपनी में जॉब के लिए एजुकेशन योग्यता होना जरुरी होता है विप्रो कंपनी एक IT कंपनी है इसमें जॉब पाने के लिए आपको आईटी से जुडी योग्यता होना जरुरी है |

विप्रो में जॉब के लिए आपको निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:

  • B.Tech
  • M.Tech
  • B.E
  • MCA
  • CSE
  • ECE
  • IT
  • Aeronautical 
  • EEE
  • Automobile

आप इनमें से किसी भी कोर्स में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकते है|

आपको 10वी और 12वी पास होना चाहिए और इसमें आपके 60% मार्क्स होने चाहिए

आपको ग्रेजुएशन में फुल टाइम कोर्स में पास होना चाहिए और ग्रेजुएशन में भी आपके 60% मार्क्स होने चाहिए

विप्रो कंपनी में सिलेक्शन प्रोसेस कैसे होता है ?(Selection Process Recruitment 2024):

विप्रो कंपनी में नौकरी पाने के लिए आपको एक टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में आपसे वर्बल, ऐप्टीट्यूड और टेक्निकल से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

टेक्निकल से संबंधित प्रश्न में आपसे कंप्यूटर लैंग्वेज से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है यहाँ आपको 20 प्रश्नों के उत्तर देने होते है |

ऐप्टीट्यूड टेस्ट में आपसे Time and Work, Distance, Puzzles, Calendars, Ratio Proportions, Ages, Pipes आदि से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है इसमें आपको 15 प्रश्नों के उत्तर देने होते है |

वर्बल टेस्ट में आपकी अंग्रेजी भाषा को टेस्ट किया जाता है इसमें भी आपको 15 प्रश्नों के उत्तर देने होते है |

इसके बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है इंटरव्यू के दौरान आपको टेक्निकल नोलेज, अपने ज्ञान और अनुभव के बारे में पूछा जाता है इसमें आपकी टेक्निकल स्किल को टेस्ट किया जाता है 

जब आप इंटरव्यू में पास हो जाते है तो इसके बाद आपको इसमें पोस्ट पर रखा जाता है।

Wipro कंपनी में सैलरी कितनी होती है ? (How much Salary Wipro Company Offered):

दोस्तों विप्रो कंपनी में सैलरी आपकी पोस्ट, काम पर निर्भर करती है विप्रो कंपनी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सालाना सैलरी 7 लाख रूपए होती है और Operation मैनेजर की सैलरी 8 लाख रूपए सालाना होती है 

इस प्रकार अलग – अलग पोस्ट अनुसार सैलरी भी अलग – अलग होती है

Wipro कंपनी में जॉब के लिए अप्लाई कैसे करे ?

  1. Wipro कंपनी में जॉब अप्लाई करने के लिए आपको careers.wipro.com/careers-home पर जाना होगा
  2. करियर पेज पर जाएं और उपलब्ध नौकरियों की लिस्ट देखें।
  3. आपको अपनी योग्यता के अनुसार उचित नौकरी का चयन करना होगा।
  4. नौकरी के लिए ऑनलाइन अप्लाई करें।
  5. आपको अपने विवरण और शैक्षणिक योग्यताओं के बारे में जानकारी भरनी होगी।
  6. आपको अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने की भी आवश्यकता होगी।
  1. आपको अपने आवेदन को सबमिट करना होगा।
  2. इसके बाद कुछ समय बाद आपके ईमेल या मोबाइल नंबर पर विप्रो की तरफ से आपको एग्जाम के लिए सूचित किया जाएगा |
  3. इसके बाद आपको एग्जाम देना होगा और सिलेक्शन प्रोसेस को कम्पलीट करना होगा |
  4. यदि आप विप्रो कंपनी के एग्जाम और इंटरव्यू में सफल होते है तो आपको विप्रो कंपनी में जॉब मिल जाएगी। 
  5. इस प्रकार आप विप्रो कंपनी में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते है |

Wipro कंपनी में कौन – कौनसी पोस्ट होती है 

  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर
  • डेटा साइंटिस्ट
  • बिजनेस एनालिस्ट
  • टेक्निकल सपोर्ट एजेंट
  • टेक्निकल लीड
  • टेक्निकल आर्किटेक्ट
  • डेवलपर 
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर
  • प्रोजेक्ट मैनेजर
इसके अलावा भी इसमें और भी पोस्ट होती है 

निष्कर्ष। 

दोस्तों इस आर्टिकल में मैंने आपको विप्रो कंपनी में जॉब कैसे पाए इसके बारे में जानकरी दी और आपको विप्रो कंपनी में सिलेक्शन प्रोसेसस के बारे में बताया अगर आपको इससे संबधित अन्य जानकरी चाहिए तो मुझे कमेंट करके जरूर बताए 

और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों को शेयर जरूर करे ताकि जो भी विप्रो कंपनी में जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते है उन्हें भी हेल्प मिले। 


Important Job Links:

Apply Online 


Disclaimer- Dear Candidate hereby alerted to avoid applying for the posts which had finished their LAST DATE. Digital Kriss Employees will not call any candidates towards Job Offer or Job assistance. Digital Kriss is not a Consultant or Any Company and will never charge any candidates for Jobs. Please be aware of fraudulent calls or emails.

Friends, read any information given by us completely and visit the official website because we see the information we get from the official website, we do not claim the job and for more information visit us contact email for.

No comments:

Post a Comment